समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर SP के जनता दरबार में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पहुंचे 49 फरियादी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह द्वारा प्रत्येक कार्यदिवस पर जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से कुल 49 महिला और पुरुष फरियादी अपनी समस्या लेकर एसपी कार्यालय आए थे। समस्याओं से संबंधित आवेदन एसपी को दिया। इस दौरान एसपी ने लोगों की समस्याएं सुनी और उसके त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी आवश्यक निर्देश दिया।

एसपी ने बताया कि सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि जनता दरबार में जो भी मामले आते हैं, उसे त्वरित गति से निष्पादन कर जानकारी दें। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके द्वारा लगातार जनता दरबार का आयोजन का किया जा रहा है। जिससे अधिक अधिक से मामले की जन सुनवाई संभव हो सके व दूरदराज से आये फरियादियों को लाभ मिल सके।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150