Samastipur

“चली समीयाना में तोहरे चलते गोली…”, समस्तीपुर में देसी कट्टा के साथ युवती का डांस वीडियो वायरल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में अब लोग अपनी और दूसरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक युवती का देसी कट्टा लहराते हुए डांस करने का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में पीले कपड़े पहने एक युवती भोजपुरी गाने की धुन पर थिरकती दिख रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि उसके एक हाथ में देसी कट्टा भी है, जिसे वह डांस करते हुए कैमरे के सामने लहराती नजर आ रही है। यह वीडियो कथित तौर पर रोसड़ा थाना क्षेत्र के भीरहा गांव का बताया जा रहा है, हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है।

घटना सामने आने के बाद पुलिस विभाग सक्रिय हो गया है। रोसड़ा थाना की पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो हालिया है या पुराना, साथ ही हथियार असली है या नकली। अब तक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है।

इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर पहले भी सामने आते रहे हैं, जिससे यह सवाल उठता है कि आखिर अवैध हथियार आम लोगों तक कैसे पहुंच रहे हैं? क्या यह पुलिस की निगरानी व्यवस्था की कमजोरी को दर्शाता है? पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की हरकतें कानून व्यवस्था के लिए खतरा हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए हथियारों का प्रदर्शन करना अब एक खतरनाक चलन बनता जा रहा है, जिसे रोकना बेहद जरूरी है।

Avinash Roy

Recent Posts

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

8 मिनट ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

2 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

12 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

16 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

22 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

23 घंटे ago