समस्तीपुर : बिहार पुलिस के 411 पुलिसकर्मियों का ऐच्छिक तबादला किया गया है, इसमें समस्तीपुर जिले से तबादला लेने वाले और तबादला लेकर समस्तीपुर आने वाले भी कई पुलिसकर्मी शामिल है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने रिटायर्मेंट के निकटता के आधार पर इन पुलिसकर्मियों के ऐच्छिक तबादले की मंजूरी दे दी है।
अन्य जिलों से स्थानान्तरित होकर अपने गृह जिले समस्तीपुर आने वालों में नवादा जिले में पदस्थापित पुनि सचिन्द्र यादव, रोहतास में पदस्थापित पुअनि अक्षय कुमार सिंह, गया जिले में पदस्थापित प्राअनि (प्रशिक्षण) शिवचंद्र राय, औरंगाबाद में पदस्थापित सअनि भोला सिंह, गोपालगंज में पदस्थापित हवलदार सुधीर कुमार सहनी एवं बेगूसराय में पदस्थापित लिपिक रविभूषण झा शामिल है।
वहीं समस्तीपुर जिले में पदस्थापित पुअनि बिरेन्द्र कुमार को मधेपुरा, पुअनि हंसराज राम को रोहतास, प्राअनि (प्रशिक्षण) लक्ष्मीकांत झा को मधुबनी, पुअनि मो. सलाउद्दीन खां (गृह जिला राज्य से बाहर) को बक्सर, पुअनि अखिलेश्वर सिंह को सारण, पुअनि लल्लू सिंह को कैमूर, सअनि विनय कुमार (गृह जिला गया) को नवादा, सअनि रमेश सिंह को जहानाबाद, हवलदार तारा कुमारी को सिवान, हवलदार महेंद्र टूड्डू को भागलपुर, डीपीसी रामचंद्र हाजरा को मोतिहारी जिले में पदस्थापित किया गया है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…