Samastipur

समस्तीपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर विशेष टिकट जांच अभियान में 16.38 करोड़ राजस्व की वसूली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

फाइल फोटो 

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाकर 16.38 करोड़ राजस्व वसूली की गयी है। बता दें कि पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह व प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक इंदुरानी दुबे के आदेश एवं डीआरएम विनय श्रीवास्तव व सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति के निर्देश पर रेल मंडल में लगातार विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में 01 अप्रैल से 30 जून तक 2.24 लाख बिना टिकट व अनियमित टिकट यात्रा के मामले पकड़े गये हैं। इनसे 16.38 करोड़ बतौर जुर्माना वसूला गया है।

इस बाबत सीनियर डीसीएम ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि अप्रैल से जून तक नियमित टिकट जांच के अतिरिक्त 59 स्पॉट चेक, 85 किलाबंदी जांच, 26 मेगा जांच, 19 लालगाड़ी, 08 मजिस्ट्रेट जांच व 07 बस रेड अभियान चलाया गया है। वहीं जून माह में सर्वाधिक आय देने वाले दो चल टिकट निरीक्षक टुनटुन राय व मनोज कुमार को मंडल द्वारा पुरस्कृत करने का भी निर्णय लिया गया है। उधर, रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील करते हुये कहा कि वे वैध टिकट पर ही यात्रा करें बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

11 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

20 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

20 घंटे ago