Bihar

वोटर लिस्ट से नाम कटा तो मुफ्त राशन और पेंशन नहीं मिलेगी, तेजस्वी यादव का आरोप

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि मतदाता पुनरीक्षण के नाम पर चुनाव आयोग गरीबों का नाम मतदाता सूची से हटा रहा है। इस मसले पर सभी सत्ताधारी दल चुप हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि वोटर लिस्ट से नाम हटने के बाद गरीबों को पेंशन और मुफ्त राशन भी नहीं मिलेगा। बता दें कि बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में संभावित विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट के स्पेशल इन्टेन्सिव रिवीजन यानी विशेष गहन पुनरीक्षण पर राजनीति गर्माई हुई है।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एजेंट बनकर काम कर रहा है। एक देश-एक चुनाव की बात करने वाले लोग बिहार में मनमर्जी करने में लगे हैं।

उन्होंने कहा, “बीजेपी बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है। पहले ये वोटर लिस्ट से गरीबों का नाम हटाएंगे, फिर पेंशन खत्म करेंगे, फिर राशन खत्म करेंगे।” तेजस्वी ने यह भी आरोप लगाया कि डर के कारण चुनाव आयोग को आगे करके बीजेपी पीछे से खेल रही है। आयोग से उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण पर सवाल पूछे, उसके जवाब अभी तक नहीं मिले हैं।

बता दें कि निर्वाचन आयोग ने पिछले सप्ताह बिहार में मतदाताओं का गहन पुनरीक्षण शुरू किया, जो एक महीने तक चलेगा। इसके जरिए घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। फर्जी वोटर की पहचान कर उनका नाम मतदाता सूची से बाहर किया जाएगा। साथ ही नए मतदाताओं को जोड़ा जाएगा।

चुनाव आयोग के पास पहुंचा इंडिया गठबंधन

दूसरी ओर, विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के नेताओं ने बुधवार को नई दिल्ली में चुनाव आयोग के कार्यालय पहुंच कर बिहार में मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण पर आपत्ति जताई। इस दौरान आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई माले, सपा समेत 11 पार्टियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कांग्रेस ने कहा कि पिछली बार साल 2003 में वोटर लिस्ट का रिव्यू किया गया था। उसके एक साल बाद 2004 में लोकसभा चुनाव हुए थे। इस बार बिहार में चुनाव से चंद महीने पहले ही यह रिव्यू किया जा रहा है, जो गलत है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

7 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

7 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

9 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

15 घंटे ago