Samastipur

खेती में कॅरियर बनाने की सलाह दे गए ‘मामा’, कहा- ‘कृषि में बड़ा अवसर’

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/पूसा :- मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम व केन्द्र सरकार के कृषि एवं कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को अपने संबोधन में मामा शब्द का इस्तेमाल कर छात्र-छात्राओं को काफी प्रभावित किया। मध्यप्रदेश के सीएम रहते वे मामा से ही लोकप्रिय थे। उस शब्द ने एक बार मौजूद छात्रों व अन्य मौजूद आंगुतकों को आकर्षित किया। इस दौरान उन्होंने कई बार इस शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए मैं मंत्री नहीं मामा हूं। हमें इनोवेटिव आइडिया से मुखातिब कराएं। इससे कृषि क्षेत्र की विकास गति और तेज हो। कोई मैकेनाईजेशन के क्षेत्र में, तो कोई टमाटर के सेल्फ लाइफ बढ़ाने की दिशा में,तो कोई छोटे कृषि यंत्रों के विकास में आइडिया दें।

कृषि क्षेत्र के प्रत्येक क्षेत्रों के विकास के लिए मामा तैयार है। उन्होंने कहा कि बीते दिन एक अभियान के तहत किसान-वैज्ञानिक का मिलन हुआ। जिसमें कई समस्याएं किसानों ने रखी। उसके निदान की दिशा में भी डिग्री लेने वाले छात्रों को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उपाधि लेने वाले छात्रों से कहा कि वे खेती को कॅरियर बनाएं। उन्होंने कहा कि असली पूसा तो यहां है तो इसके साथ ही आपकी जिम्मेवारी भी काफी बढ़ गई है। विश्वविद्यालय में काफी विकास हुआ है। उसे और गति देने की जरूरत है। यह कृषि विश्वविद्यालय देश में कृषि क्षेत्र में नई दिशा देने की क्षमता रखता है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दर्जा खत्म, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…

2 घंटे ago

मधुमक्खी पालन से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिन की ट्रेनिंग शुरू

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…

3 घंटे ago

जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU विधायक को मिली बेल

बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

8 घंटे ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

18 घंटे ago