Samastipur

दीक्षान्त समारोह के दौरान 37 टॉपर छात्र-छात्राओं को मिला गोल्ड मेडल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित चौथे दीक्षान्त समारोह के दौरान कुल 37 छात्रों को गोल्ड मेडल दिए गए। इसमें ओवरऑल उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यूजी के दो छात्रों को विजिटर गोल्ड मेडल, पीजी के दो छात्रों को चांसलर गोल्ड मेडल एवं पीएचडी के दो छात्रों को वाइस चांसलर गोल्ड मेडल दिया गया है। विजिटर गोल्ड मेडल प्राप्त करने वालों में मत्स्यकी कॉलेज की कास्वी काजल एवं उद्यानिकी कॉलेज की परना चटर्जी शामिल हैं। चांसलर गोल्ड मेडल एक्वाकल्चर की अदिति बानिक एवं कृषि प्रसार शिक्षा की अमिसा लिबों सुब्बा एवं वाइस चांसलर गोल्ड मेडल दबाबराता नाथ एवं जीविथा जीएन को मिला।

इसके अलावा विश्वविद्यालय गोल्ड मेडल हासिल करने वालों में यूजी की टीसीए, ढोली की सची प्रिया, अनिकेत, मत्स्यकी कॉलेज की कासवी काजल व तनिष्का चौधरी, उद्यानिकी कॉलेज की स्वास्तिका बनर्जी व परना चटर्जी, कृषि अभियंत्रण से अंशिका राय, अंकित कुमार, सामुदायिक महाविद्यालय की मुस्कान, मधुस्मिता नहक शामिल हैं। पीजीसीए में विवि गोल्ड मेडल पाने वालों में विश्वजीत कुमार, शांभवी कुमारी, सौरभ साई, सौम्या राजन बेहरा, अंकिता दास, अमिमसा लिंबो सुब्बा, सृष्टि चौधरी, विमली दास शामिल हैं।

सीएईटी से सौविक पल, रजत सिंह, बेसिक साइंस के नवीन, नंद सरिता संतोष, सामुदायिक कॉलेज की संगीता चौधरी, सलोनी कुमारी, मत्सकी की अदिती वैनिक, विजय कुमार गुप्ता, रूरल मैनेजमेंट में सन लवली, स्वाति स्वागातिका, एग्री बिजनेश में आशा अनवर शामिल रहे।

पाग मिथिला की शान :

कार्यक्रम के दौरान कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा मिथिला की शान और पाग का मान बढ़ाने के लिए हरसंभव काम किया जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा, 50 हजार करोड़ के बासमती चावल का होता है निर्यात देश में अनाज का भंडार बढ़ने के साथ 40 फीसदी उत्पादन भी बढ़ा है।

समस्तीपुर की सब्जी, मुजफ्फपुर की शाही लीची व दरभंगा के मखाना की खास पहचान :

उन्होंने कहा कि कृषि योजनाओं को गति देने में पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार लगातार प्रयास कर रही है। देश के वैज्ञानिकों विशेषकर युवाओं से इसी दिशा में काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम धरती को बचाने के साथ खाद्य व पोषण सुरक्षा में भी सशक्त होंगे। शिवराज ने कहा कि वे मिथिला की शान व पाग का मान बढ़ाने के लिए हरसंभव कार्य करेंगे।

समस्तीपुर की सब्जी, मुजफ्फरपुर की शाही लीची व दरभंगा के मखाना की खास पहचान है। यहां के किसानों की लगन व मेहनत व छात्रों की प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित है। इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री सह बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विश्वविद्यालय के छात्रों को बधाई दी। मौके पर राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, सांसद शांभवी चौधरी, एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी, आईसीएआर के डीजी डॉ. एमएल जाट समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

5 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

11 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

14 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

14 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

14 घंटे ago