Samastipur

पूसा में 258 बोतल विदेशी शराब बरामद, धंधेबाज फरार, पुलिस ने बाइक व कार किया जब्त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर बथुआ गांव से बुधवार को दो अलग- अलग स्थानों पर एक कार व बाइक में रखी हुई 258 बोतल अंग्रेजी विदेशी शराब जब्त की गयी है। गुप्त सूचना पर की गयी विशेष छापेमारी के दौरान शराब लदे वाहन को छोड़ कर धंधेबाज भागने में सफल रहे। अवर थानाध्यक्ष शंकर कुमार चौधरी ने बताया कि जब्त शराब में आरसी ब्रांड के 375 एमएल की 258 बोतलें शामिल हैं।

तस्कर द्वारा प्रयुक्त किये जाने वाले दोनों वाहनों को जब्त कर जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। छापेमारी दल में अवर थानाध्यक्ष शंकर चौधरी सहित पीएसआई बादल कुमार, एएसआई कुमार सुधांशु, गोरखनाथ सिंह सहित सशस्त्र शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

55 मिनट ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

7 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

8 घंटे ago