Samastipur

बिहार दौरे पर आएंगे PM मोदी, समस्तीपुर रेल मंडल को मिलेगी कई सौगातें, तैयारी को लेकर GM पहुंचे निरीक्षण के लिए

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : आगामी 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर आ रहे हैं। मोतिहारी में पीएम नरेन्द्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वे समस्तीपुर रेल मंडल को भी कई सौगात देंगे। मिली जानकारी के अनुसार बिहार में रेलवे की 5398 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन होना है। इसको लेकर बुधवार को पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छात्रसाल सिंह मोतिहारी व समस्तीपुर पहुंचे।

महाप्रबंधक ने समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव एवं अधिकारीयों के साथ प्रशासनिक कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। पहले वह बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पहुंच निरीक्षण किया फिर लौटने के क्रम में समस्तीपुर पहुँचें। इस दौरान डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया की 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के द्वारा समस्तीपुर रेल मंडल को कई ट्रेनों का सौगात मिलने वाला है।

उन्होंने बताया की एक बंदे भारत ट्रेन दरभंगा से गोमतीनगर, जो सीतामढ़ी को अयोध्या से जोड़ेगी, दूसरी बंदे भारत ट्रेन जो राजेंद्रनगर से नई दिल्ली का लोकार्पण प्रधानमंत्री करेंगे। इसके अलावे दरभंगा से थालवाड़ा एवं समस्तीपुर से रामभद्रपुर डबल रेल लाइन का लोकार्पण करेंगे। मौके पर समस्तीपुर डीआरएम के अलावे सोनपुर डीआरएम विवेक भूषण सूद, सीनियर डी कोर्डिनेशन संजय कुमार, स्टेशन प्रबंधक विमल कुमार सिंह, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी अविनाश कुरैसिया आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

5 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

6 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

8 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

19 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

20 घंटे ago