Samastipur

समस्तीपुर : दुकान से सामान लेने निकली नाबालिग छात्रा के साथ दु’ष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ शुक्रवार की शाम दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड के आरोपी बलाही गांव निवासी कुलदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता अपने गांव के बगल के चौक पर जाकर दुकान से सामान लेने के लिए गई थी।

इसी बीच सुनसान जगह पाकर उक्त युवक ने उसे जबरन पकड़कर एक गाछी में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। इधर लड़की के शोर मचाने पर लोग पंहुचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। वहां इलाज कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि सूचना मिलने पर लड़की के माता-पिता जो कांवर लेकर देवघर जा रहे थे। वह वापस आ रहे है।

इधर सूचना पर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार एवं दारोगा कविता कुमारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने में जुटी है। सदर एसडीपीओ 2 विजय कुमार महतो, इंस्पेक्टर नीरज कुमार एवं थानाध्यक्ष निरंजन कुमार घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच किया। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया की फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत मे भेजा जा रहा है। साथ ही घटना मे शामिल अन्य एक आरोपी की तालाश जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

14 मिनट ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

4 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

8 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

9 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

9 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

10 घंटे ago