Samastipur

मुसरीघरारी में बजाज एजेंसी पर लगे शिविर में 43 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन : बिहार यूथ फेडरेशन के तत्वावधान में रविवार को मुसरीघरारी-पटोरी रोड स्थित बजाज एजेंसी में रक्तदान शिविर हुआ। उद्घाटन डॉ स्वापिनल प्रियदर्शी एवं मो. नौशाद ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। 18 से अधिक आयु के लोग जिनका वजन 50 किलोग्राम से अधिक है वह रक्तदान कर सकते हैं। नियमित अंतराल यानी तीन महीने बाद रक्तदान करते रहने से हमारे शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है। रक्तदाता को हृदयाघात की संभावना नहीं रहती।

यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष मो. तमन्ना खान ने कहा कि एक यूनिट में 350 मिलीग्राम खून लिया जाता है। जिसकी कमी शरीर में 24 घंटे में पूरी हो जाती है। शिविर में मो. नौशाद, रंजन कुमार, मो. समीर, दीपक कुमार, दानिश कमाल, नीरज कुमार गुप्ता, अनामुल हक, शुभम झा, अब्दुल कादिर और रंजीत पासवान समेत 43 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर पप्पू खान, रूबैद, गुफरान, मो. नौशाद, फूल हसन, मो. नसीरुद्दीन, मो. नसीम, मिर्जा फरहाद, नसीम अब्दुल्लाह, शाकिर रजा आदि थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

8 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

9 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

10 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

13 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

17 घंटे ago