Samastipur

मोहनपुर में सहजन के पेड़ में करंट आने से वृद्ध की मौत, शौच के दौरान हादसे के शिकार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर वार्ड संख्या-9 में गुरुवार को करंट लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान 79 वर्षीय देवलाल राय के रूप में हुई है। घटना उस वक्त घटी जब वे सुबह शौच के लिए घर के सामने सहजन के पेड़ के पास गए थे। इसी दौरान पेड़ में करंट उतरने से वे उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, सहजन के पेड़ से ठीक ऊपर से 11 हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज बिजली तार गुजरता है।

आशंका जताई जा रही है कि बारिश और नमी के चलते बिजली का करंट पेड़ में प्रवाहित हो गया, जिससे यह हादसा हुआ। ग्रामीण पिंटू कुमार ने बताया कि वृद्ध नदी किनारे बने बांध के पास पेशाब करने गए थे, तभी करंट की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बिजली विभाग को कॉल कर तुरंत लाइन कटवाई और शव को बाहर निकाला। इस क्षेत्र में चारों ओर बाढ़ का पानी फैला हुआ है, जिससे आवागमन और राहत कार्य में परेशानी हो रही है। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी भी लंबे समय से बीमार हैं और उनका इलाज पटना में चल रहा था।

घटना की पुष्टि करते हुए मोहनपुर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार त्रिवेदी ने बताया कि वृद्ध की मौत बिजली करंट से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। अभी तक परिजनों द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आगे आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

34 मिनट ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

54 मिनट ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

1 घंटा ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

12 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

13 घंटे ago