Shot of a young gamer focused on his game - this is an alternative version to iStock file 43952150 - ALL screen content on this image is created from scratch by Yuri Arcurs' team of professionals for this particular photo shoothttp://195.154.178.81/DATA/i_collage/pi/shoots/783867.jpg
समस्तीपुर : जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला बैंक अधिकारी के क्रेडिट कार्ड से ठगों ने 1.05 लाख रुपये की बड़ी रकम उड़ा ली। इस संबंध में शहर के ताजपुर रोड धरमपुर निवासी पीड़िता नेहा कुमारी, जो बैंक ऑफ बड़ौदा की मारवाड़ी बाजार शाखा में पदस्थापित हैं, ने समस्तीपुर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
पीड़िता नेहा कुमारी ने बताया कि उन्हें मोबाइल नंबर 8927955286 से एसएमएस प्राप्त हुआ, जिसमें उनके क्रेडिट कार्ड पर जमा 3022 रिवॉर्ड पॉइंट्स को रिडीम करने के लिए लिंक भेजा गया था। लिंक पर क्लिक करने पर आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट जैसा पेज खुला, जिसमें 32 रुपये का भुगतान करने को कहा गया।
पीड़िता ने बताया कि वह एप्पल आईफोन-15 प्रो मोबाइल उपयोग करती हैं, जो असुरक्षित वेबसाइट नहीं खोलता, इसलिए उन्होंने उसे वास्तविक वेबसाइट समझकर भुगतान कर दिया। कुछ ही देर बाद उन्हें आईसीआईसीआई बैंक से 1.05 लाख रुपये की डेबिट एसएमएस प्राप्त हुई, जिससे उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत आईसीआईसीआई बैंक के टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया, जहां से उन्हें एक ऑथराइजेशन आईडी भी प्राप्त हुई। इसके साथ ही उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करायी। इधर साइबर थाने की पुलिस मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी है।
चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में मंगलवार को उस समय पुलिस महकमे में हलचल मच गई,…
समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…
बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच राजस्व…
बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…