Samastipur

समस्तीपुर में 1 अगस्त से चलेगा सघन वाहन जांच अभियान, भीड़ वाले इलाकों में इंस्टॉल किये जाएंगे कैमरे, बनेंगे चेकपोस्ट

समस्तीपुर : अब अपराधियों और ट्रैफिक उल्लंघन करने वालों पर जिला पुलिस द्वारा दोहरी चोट करने की तैयारी की जा रही है। मुख्यालय के निर्देश पर आगामी 1 अगस्त से पूरे राज्य भर में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जाना है। मुख्य सचिव ने विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और ट्रैफिक अनुशासन को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। निर्देश प्राप्त होते ही जिला प्रशासन व पुलिस परा इसकी तैयारियों में जुट गयी है।

जिलों में प्रमुख व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर स्थायी चेकपोस्ट बनाए जाएंगे। सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे। बिना हेलमेट चलने वालों की दोपहिया गाड़ियां जब्त की जाएंगी। सिर्फ जुर्माना नहीं, लोक अभियोजकों (पीपी) की कार्यप्रणाली की समीक्षा होगी, ताकि दोषियों को सजा दिलाने में कोई ढील न रहे। इसको लेकर जिला पुलिस तैयारी में जुट गयी है। मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी अधिकारियों को स्पेशल ड्राइव चलाने के साथ-साथ बिना हेलमेट पहनने वाले चालकों के दोपहिया वाहनों को जब्त करने के भी निर्देश दिए हैं।

साइबर डीएसपी आशीष राज ने बताया कि चेकपोस्ट व कैमरा इंस्टॉलेशन को लेकर विभिन्न जगहों को चिन्हित कर मुख्यालय को भेजा गया है। निर्देश प्राप्त होते ही कैमरा इंस्टॉलेशन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में प्रवेश व निकासी वाले हर चौक-चौराहों पर कैमरा इंस्टॉल करना है। शहर में जहां पटेल गोलंबर, मगरदही घाट, मथरापुर घाट, विशनपुर चौक, चांदनी चौक, मुक्तापुर में कैमरा इंस्टाल करना है वहीं मुसरीघरारी चौराहा, ताजपुर में राजधानी रोड, दलसिंहसराय में सरदारगंज चौक, हलई बाजार, पूसा रोड आदी जगहों पर भी कैमरे लगाये जाने हैं। वहीं चेकपोस्ट को लेकर भी जगह चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

8 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

8 घंटे ago