Samastipur

मतदाताओं को EVM से परिचित कराने व उनमें जागरूकता बढ़ाने के लिये ईवीएम डिमांस्ट्रेशन केन्द्र की स्थापना

समस्तीपुर : मतदाताओं को ईवीएम (EVM) से परिचित कराने व उनमें जागरूकता बढ़ाने के लिये समाहरणालय में ईवीएम डिमांस्ट्रेशन केन्द्र की स्थापना की गयी है। आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के क्रम में मतदाताओं के बीच ईवीएम तथा वीवीपैट के संबंध में जागरूकता और प्रचार-प्रसार करने के लिये जिले सभी अनुमंडल मुख्यालय भी ईडीसी की स्थापना की गयी है। जहां पर मतदाताओं के बीच जागरूकता हेतु बीयू, सीयू तथा वीवीपैट उपलब्ध कराने के साथ-साथ ईवीएम के जानकार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में स्थापित इन ईवीएम डिमांस्ट्रेशन केन्द्र में मतदाताओं को ईवीएम तथा वीवीपैट की प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाती है। मॉक वोट डालकर उन्हें मतदान से अवगत कराया जाता है। इससे उनमें मतदान के दौरान आत्मविश्वास पैदा हो रहा है। मतदाताओं का ईवीएम संबंधित भ्रांतियों व शंकाओं का भी समाधान किया जा रहा है। मतदान मॉक पोल से उनका चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर विश्वास बढ़ता है। ईडीसी में जानकार कर्मियों द्वारा स्थानीय भाषा में सरल तरीके से जानकारी दी जाती है। जिससे समाज का हर वर्ग ईवीएम तथा वीवीपैट की प्रक्रिया को समझ सके।

Avinash Roy

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

2 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

7 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

9 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

10 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

19 घंटे ago