Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने में कथित कमीशनखोरी की शिकायतों पर विधायक ने जतायी नाराजगी 

समस्तीपुर : बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक सह स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने बुधवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपातकालीन वार्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक शाहीन ने अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में बेड की बेहद कम संख्या पर गहरी चिंता जताई।

उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी आबादी वाले जिले के लिए यह स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने निर्माणाधीन चाइल्ड केयर यूनिट और अन्य भवनों का भी जायजा लिया और कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के बावजूद भवनों का निर्माण कार्य अब तक अधूरा रहना दुर्भाग्यपूर्ण है।

निरीक्षण के क्रम में विधायक शाहीन ने अस्पताल उपाधीक्षक से कहा कि टीबी एवं अन्य संक्रामक रोगियों के वार्ड अगल-बगल नहीं रखे जाने चाहिए, इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता है। उन्होंने आपातकालीन विभाग में उपकरणों की समुचित देखभाल न होने और इससे मरीजों में एचआईवी संक्रमण की संभावना पर भी चिंता जताई।

अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या पर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की। साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने में कथित कमीशनखोरी की शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए अस्पताल प्रशासन को तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि सदर अस्पताल को केवल रेफर अस्पताल बनाकर नहीं छोड़ा जा सकता। मरीजों के इलाज में तत्परता और निष्ठा होनी चाहिए, अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दिशा में त्वरित और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार, सहायक औषधि नियंत्रक एस.एन. ठाकुर, जिला राजद उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, कार्यालय सचिव रोशन यादव, संजय नायक, मो. परवेज आलम, संतोष कुमार यादव, रवि आनंद, धर्मेंद्र राय, रंजीत कुमार रंभू, जयलाल राय सहित कई लोग मौजूद रहे।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

संविधान दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित; संविधान के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और निःशुल्क न्यायिक सेवाओं की दी गई जानकारी

समस्तीपुर : संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर की…

1 मिनट ago

समस्तीपुर में अब पीछे बैठे यात्री ने हेलमेट नहीं पहना तो लगेगा भारी जुर्माना, डीएम का सख्त निर्देश

समस्तीपुर : जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत…

43 मिनट ago

शहर से सटे धुरलख में डिपो के कमरे में संदिग्ध हालत में मिला व्यवसायी का शव, परिजनों ने ह’त्या की आशंका जतायी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड 31 में गुरुवार की सुबह उस समय…

3 घंटे ago

बिहार के दो बाहुबली नेता जायेंगे जेल? अनंत-आनंद को सुप्रीम कोर्ट से सरेंडर ऑर्डर, मर्डर केस में दोनों हुए थे रिहा

जेडीयू नेता आनंद मोहन और जेडीयू से निष्कासित विधायक अनंत सिंह जेल जा सकते हैं.…

6 घंटे ago

सदर अस्पताल से दो माह में 292 मरीज किए गये रेफर, तमाम बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावों के बावजूद रेफर करने का सिलसिला जारी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और अनावश्यक रेफरल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, सदर SDO ने लिया जायजा, कार्रवाई के दिए निर्देश

समस्तीपुर : शहर में लगातार बिगड़ रही यातायात व्यवस्था और सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण को…

22 घंटे ago