Samastipur

समस्तीपुर जिला खेल पदाधिकारी के स्थानांतरण पर विदाई व नए पदाधिकारी का हुआ सम्मान समारोह

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान स्थित एस विजय राघवन स्टेडियम के इंडोर हॉल में मंगलवार को जिला खेल कार्यालय समस्तीपुर के बैनर तले जिला खेल पदाधिकारी आकाश का गया जिले में स्थानांतरण हो जाने के उपरांत उनके सम्मान में मंगलवार को विभिन्न खेल संघ के खेल प्रतिनिधियों ने विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रजीऊल इस्लाम उर्फ रिज्जु ने की। संचालन शिक्षक सुभीत कुमार सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन राहुल कुमार ने की।

इस मौके पर आयोजित सम्मान सह विदाई समारोह में निवर्तमान डीएसओ आकाश एवं वर्तमान जिला खेल पदाधिकारी सह महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र समस्तीपुर विवेक कुमार शर्मा को सभी खेल प्रतिनिधियों ने अंगवस्त्र, गुलदस्ता, खेल किट व बुके देकर देकर सम्मानित किया।

अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विदाई शब्द भावनात्मक होता है। पर सरकारी सेवा में स्थानांतरण अनिवार्य है. आकाश के सरल स्वभाव, मधुर व्यवहार और कर्मठता के उनके कार्यकाल में किए गए कार्यों की सराहना की गई। मौके पर बैडमिंटन संघ के नवीन कुमार, वालीबाल संघ के राजेश कुमार, क्रिकेट संघ के ब्रजेश कुमार, खेल कार्यालय प्रधान वरुण कुमार सिंह, अंशु कुमार, राजीव तिवारी, वंदना कुमारी, अभिषेक कुमार, मो शाहिद, विनय कुमार विनय, अनिल कुमार आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

Avinash Roy

Recent Posts

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

2 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

2 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

3 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

6 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

10 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

11 घंटे ago