समस्तीपुर/दलसिंहसराय : सनातन रक्तदान समूह के तत्वाधान में दलसिंहसराय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह रक्तदान शिविर पाली भरद्वाज एवं प्रदीप पोद्दार के अथक प्रयास से संभव हो पाया। बता दें कि सनातन रक्तदान समूह द्वारा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर रक्तदान शिविर लगाया जाता है, जिससे निरंतर नए-नए रक्तवीर पूरे उत्साह के साथ जुड़ते हैं और रक्तदान करते हैं।
पुराने समय के मिथकों को तोड़कर आज के युवा रक्तदान की मुहिम से जुड़कर समस्तीपुर के रक्त केंद्र को भरने का कार्य रहे हैं ताकि सभी ग्रुप का रक्त आपात स्थिति में मरीजों को आसानी से उपलब्ध हो सकें। संस्था द्वारा ऐसी मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है जो गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं या ऐसे लोग जिनके परिवार में कोई रक्त देने वाला नहीं होता है ।
रक्तदान शिविर में दीपक सिंह चौहान, केशव झा, कौशल झा, प्रदीप पोद्दार, अमित पोद्दार, प्रशांत मिश्रा, शिंटू, राजेश राय, संजीत, मिनेश, अनिरूद्ध, शिवम्, मोनू, रंजन, सदानंद, रंजय सरकार, समीर, गौरी शंकर पोद्दार, राजीव, संजीव, आजाद, शिवम् पटेल, आदर्श गुप्ता, नीलेश, विक्की, मधुकर समेत 43 रक्तवीरो ने रक्तदान किया। रक्त संग्रहण रेड क्रॉस सोसायटी समस्तीपुर और सिटी ब्लड बैंक मुजफ्फरपुर की टीम ने किया।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…