समस्तीपुर : इंस्टाग्राम पर एक नाबालिग लड़की की आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने के आरोप में समस्तीपुर साइबर थाने की पुलिस ने कटिहार जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कटिहार जिले के सहायक थाना अंतर्गत शरीफगंज वार्ड संख्या-41 निवासी मो. सराबुल के पुत्र मो. नईम के रूप में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित नाबालिग की मां के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया था, जो मूल रूप से कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं, और वर्तमान में समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रहती हैं। शिकायत में कहा गया था कि उसकी पुत्री की अश्लील तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल की जा रही हैं।
इसके बाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक के नेतृत्व में कारवाई की गई। साइबर पुलिस ने कटिहार के सहायक थाना प्रभारी की मदद से आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। टीम ने उसके पास से वह मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिसका उपयोग आपत्तिजनक तस्वीरों को इंटरनेट पर शेयर किया गया था।
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…
समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…
समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…