Samastipur

समस्तीपुर के 507 नवचयनित सिपाही की कल से अलग-अलग जिलों में होगी ट्रेनिंग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। समस्तीपुर पुलिस लाइन में विगत महीने नियुक्ति की औपचारिकता पूरी करने वाले नवचयनित सिपाहियों को 20 जुलाई से अलग-अलग जिलों में विभिन्न ट्रेनिंग सेंटरों में भेजा जाएगा।

लाइन डीएसपी सुनिल कुमार सिंह के अनुसार समस्तीपुर जिले से कुल 507 नवचयनित सिपाहियों को ट्रेनिंग के लिए रवाना किया जा रहा है। इनमें 243 पुरुष सिपाहियों को सहरसा भेजा जाएगा जबकि 264 महिला सिपाहियों को बीएमपी मुजफ्फरपुर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर, समस्तीपुर पुलिस लाइन को भी ट्रेनिंग सेंटर के रूप में चयनित किया गया है। यहां अन्य जिलों से आने वाले कुल 273 नवचयनित सिपाहियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उनके आवासन, भोजन और रहने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जिला पुलिस प्रशासन की ओर से सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। 20 जुलाई को सभी नवचयनित सिपाही संबंधित ट्रेनिंग सेंटरों में योगदान देंगे। लाइन डीएसपी सुनिल कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनिंग का उद्देश्य नए पुलिसकर्मियों को कर्तव्य के प्रति सजग बनाना, कानून व्यवस्था की समझ विकसित करना और अनुशासन व कार्यकुशलता का भाव पैदा करना है।

Avinash Roy

Recent Posts

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

9 मिनट ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

29 मिनट ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

55 मिनट ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

11 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

12 घंटे ago