Samastipur

समस्तीपुर में 503 नवनियुक्त सिपाहियों को मिला नियुक्ति पत्र, SP ने नैतिकता का पढ़ाया पाठ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : शहर के कर्पूरी सभागार में मंगलवार को नवचयिनत सिपाहियों को नियुक्ति पत्र बांटा गया। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 503 सिपाहियों को नियुक्त पत्र सौंपा गया है। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी और कहा कि वे अब बिहार पुलिस संगठन का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। इस दौरान बिहार पुलिस का शपथ और शराबबंदी का शपथ सभी जवानों को दिलाया गया।

एसपी ने अपने संबोधन में कहा, जब आप आम नागरिक थे तो पुलिस से क्या अपेक्षा रखते थे, अब वहीं अपेक्षा समाज आपसे करेगा। ईमानदारी और कर्तव्य परायणता ही आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। एसपी ने कहा कि, पुलिस सेवा एक अनुशासित बल है, और इसमें सेवा भावना, अनुशासन एवं तत्परता जरूरी है। उन्होंने आशा जताई कि इन नए जवानों से जिले में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित हो सकेगी। लाइन डीएसपी सुनिल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को समस्तीपुर में 503 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र बांटा गया है।

इससे पहले पुलिस लाइन में सुबह सभी को परेड में शामिल कराया गया। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अब ये सभी नवचयनित सिपाही प्रशिक्षण केंद्रों में जाकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, जिससे वे अपने कर्तव्यों को बेहतर तरीके से निभा सकें। यह नियुक्ति राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान सभी डीएसपी व एसडीपीओ भी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

8 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

9 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

11 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

14 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

16 घंटे ago