रोसड़ा में नाला निर्माण करा रहे पंचायत समिति सदस्य के पति को मारी गोली
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाना की चकथात पूरब पंचायत के खैरा चौक पर शनिवार की सुबह नाला निर्माण कार्य करा रहे पंचायत समिति सदस्य पति को बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। एक बाइक पर चार की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। बाद में सभी मौके से भाग निकले। गोली उनके दाहिने हाथ में लगी है।
स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को इलाज को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी की पहचान चकथात पूरब पंचायत के बटहा गांव निवासी और पंचायत समिति पति सुरेश महतो के रूप में हुई। अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद में उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि गोली उनके हाथ में फंसी हुई है। सदर अस्पताल में फिलहाल, उनका इलाज जारी है। चिकित्सक नजर बनाए हुए हैं।
समस्तीपुर में पंचायत समिति सदस्य के पति को मारी गोली: कहा- मुझसे मांगी गई थी रंगदारी#samastipur #news pic.twitter.com/GBMeQjXDBf
— Samastipur Town (@samastipurtown) July 5, 2025