Samastipur

दिल्ली में समस्तीपुर के रिक्शा चालक की हत्या के बाद सातनपुर पहुंच समाजसेवी राजू सहनी ने पीड़ित परिवार से की भेंट, राशन कराया उपलब्ध 

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के सातनपुर गांव में मृतक सहिन्दर राम के पीड़ित परिवार से मिलने उनके निवास स्थान पर चर्चित युवा समाजसेवी राजू सहनी पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक की पत्नी व बच्चों से मुलाकात किया तथा उनका हालचाल जाना, साथ ही मृतक के परिवार को 6 माह का राशन सामग्री उपलब्ध कराया। इस दौरान राजकुमार पासवान ने बताया कि, युवा समाजसेवी राजू साहनी के द्वारा मृतक सहिन्दर राम के परिजन को जो सहायता सामग्री उपलब्ध करायी गयी है, वह काबिले तारीफ है। इसके लिए वह भाई राजू साहनी को धन्यवाद ज्ञापन करते हैं। महादलित टोला में जहां बड़े-बड़े नेता आने से कतराते हैं, वहां यह आने का कष्ट किए हैं।

गरीब के साथ अच्छे-अच्छे लोग आना नहीं चाहते हैं। अभी विधानसभा चुनाव होने वाला है जिसके कारण बड़े बड़े नेता व्यस्त चल रहे हैं। उन्हें बड़े लोगों से मिलना होता है, ताकि वह अपना वोट सेटिंग कर सके। इन सभी के बीच राजू सहनी एक ऐसे आदमी हैं, जो अगर किसी के साथ कोई घटना हो जाती है तो, उसमें यह बढ़ चढ़कर हिस्सा ही नहीं लेते हैं, बल्कि अपने निजी कोष से काफी सहायता भी करते हैं। राजू साहनी ने उनके ग्रामीण मृतक सहिन्दर राम के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें राशन-किरासन का सामान उपलब्ध कराया है।

इस संबंध में समाजसेवी भाई राजू साहनी का बताना है कि, उन्हें उनकी टीम के लोगों द्वारा सुचना मिली कि सातनपुर पंचायत के रहने वाले सहिन्दर राम की दिल्ली में मौत हो गयी। जिसके बाद वह उनके पिड़ित परिवार से मिलने पहुंचे है, साथ ही उनसे जो भी संभव हो पाया है, पीड़ित परिवार का मदद किए हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि, इस तरह के काम के लिए उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों में उनकी एक टीम गठित की हुई है, जो इस तरह की सभी घटना-दुर्घटना पर अपनी नजरें बनायी रहती है। जिसकी सहायता कर दी जाती है। यही नही! उनकी अनुपस्थिति में भी उनकी टीम के लोगों द्वारा पीड़ित परिवार की सहायता काफी बेहतरीन ढंग से की जाती है।

ज्ञात हो कि, उजियारपुर प्रखंड के सातनपुर गांव निवासी रामजी राम के 40 वर्षिय पुत्र सहिन्दर राम दिल्ली में रहकर रिक्शा चलाने का काम करते थे। जहां 23 जुलाई की देर रात को कुछ अज्ञात नशेड़ी बदमाशों ने इनसे पैसे की लूटपाट शुरू कर दिया। जिसका विरोध करने पर उन बदमाशों ने सहिन्दर राम की चाकुओं से गोदकर तथा टाईल्स लगे जमीन पर पटककर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गयी थी। जिनका शव विगत दिनों उजियारपुर के सातनपुर गांव लाया गया था। जहां उनका दाह-संस्कार कर दिया गया। मौके पर सियाराम राय, वरूण राय, श्रीराम साहनी, जयराम साहनी, सुजीत कुमार, भीम साहनी बहादुर साहनी सुखलाल साहनी उमेश साहनी घुरण साहनी उमा साहनी सहित दर्जनों स्थानीय लोग मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के 1.06 लाख सरप्लस टीचर क्या करेंगे? सम्राट के मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया प्लान

बिहार के प्राथमिक विद्यालयों के मानक से अधिक पदस्थापित शिक्षकों को बाल बाटिका और आंगनबाड़ी…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : धूम्रपान के अलावे वायु प्रदूषण भी बन रहे लंग कैंसर की बड़ी वजह, हर चार लंग कैंसर मरीजों में एक का कारण वायु प्रदूषण

समस्तीपुर : विश्व लंग कैंसर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने फेफड़ों के कैंसर…

5 घंटे ago

पुराने पीकू वार्ड में शिफ्ट होगा सिविल सर्जन कार्यालय, जर्जर भवनों को तोड़कर बनाया जाएगा 100 बेड का CCU

समस्तीपुर : सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधारभूत संरचना के आधुनिकीकरण…

5 घंटे ago

नागपंचमी पर प्रदर्शन के लिए सांपो को पकड़ कर रखने की सूचना पर बीडीओ ने छापेमारी कर सांपो को करवाया मुक्त

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर बीडीओ संजीब कुमार ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के रायपुर गांव के…

7 घंटे ago

शहर के मगरदही घाट पर लेनदेन के विवाद में दो फल दुकानदार आपस में भिड़े, चार जख्मी; दोनों पक्षों के आवेदन पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट पर शुक्रवार को दो फल विक्रेताओं के…

17 घंटे ago