Samastipur

चुनाव बाद जेडीयू का दफ्तर भी भाजपा का हो जाएगा, मोदी-नीतीश के पोस्टर पर प्रशांत किशोर का तंज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पटना कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर लगाए जाने पर सियासत गर्म है। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अब इस पर तंज कसा है। पीके ने दावा किया कि इस साल नवंबर महीने में बिहार विधानसभा चुनाव होने के बाद जेडीयू का दफ्तर भी भाजपा का हो जाएगा। चुनाव के बाद न तो नीतीश मुख्यमंत्री रहेंगे और न ही जेडीयू कोई पार्टी बचेगी।

भोजपुर जिले के अगिआंव में बुधवार को मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा, “नीतीश कुमार की राजनीति का यह अंतिम दौर है। नवंबर के बाद न तो नीतीश सीएम रहेंगे, न जेडीयू रहेगी। ऐसे में कार्यालय पर भाजपा वालों का ही फोटो लगेगा। भाजपा वाले जेडीयू के दफ्तर पर कब्जा कर लेंगे।” आगामी बिहार चुनाव को लेकर पीके ने कहा कि इस बार एनडीए और जनसुराज के बीच सीधी लड़ाई है, और कोई टक्कर में नहीं है। सभी लोग बदलाव चाहते हैं।

बता दें कि एक दिन पहले पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में पोस्टर लगाए गए। इसमें पीएम मोदी और सीएम नीतीश के साथ-साथ फोटो हैं। यह पहला मौका है जब मोदी के पोस्टर औपचारिक रूप से जेडीयू के दफ्तर में लगाए गए।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

1 घंटा ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

2 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

4 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

7 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

9 घंटे ago