Samastipur

मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर दिए गए निर्देश

समस्तीपुर : मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजन सुनिश्चित करने को लेकर बुधवार को अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक सदर अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें एसडीओ दिलीप कुमार, एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय, एसडीपीओ-2 विजय महतो, अनुमंडल अंतर्गत सभी थाना अध्यक्ष, विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में ताजिया जुलूस एवं अन्य आयोजनों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना लाइसेंस के किसी भी प्रकार का जुलूस निकालना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सभी ताजिया जुलूस संबंधित थाने से विधिवत अनुमति प्राप्त कर ही निकाले जा सकेंगे।

यह भी बताया गया कि जुलूस की अनुमति उन्हीं शर्तों पर दी जाएगी, जो पूर्व वर्षों में निर्धारित की गई थीं। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलते ही तत्काल प्रशासन को सूचित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान मुहर्रम जुलूस के रूट, समय एवं समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सभी को सहयोग करने का आग्रह किया गया। प्रशासन ने सभी समुदायों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखते हुए पर्व को मनाएं, जिससे सामाजिक सौहार्द बना रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

चार बार समस्तीपुर के सांसद रहे अजीत कुमार मेहता का निधन, राजनीतिक और शैक्षणिक जगत में शोक

समस्तीपुर : समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रहे पूर्व सांसद, शिक्षाविद् एवं स्वतंत्रता…

1 घंटा ago

कोहरे के चलते समस्तीपुर मंडल की 8 जोड़ी ट्रेनें रद्द, 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगा शेड्यूल, कुछ ट्रेनों के फेरे भी घटे…

समस्तीपुर : कोहरे की आशंका के चलते रेलवे ने समस्तीपुर रेल मंडल से गुजरने वाली…

2 घंटे ago

अगले चार दिनों के लिए रामेश्वर जूट मिल फिर से बंद, चिपकाया गया नोटिस

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामेश्वर जूट मिल के उपाध्यक्ष पीएन सिंह ने गुरुवार की रात से अगले…

3 घंटे ago

सब्जी लदे पिकअप को रोककर व्यापारी से लूटपाट, एक बदमाश गिरफ्तार वहीं दूसरा बदमाश रुपये लेकर फरार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरुवार की देर रात…

13 घंटे ago

राष्ट्रीय निशानेबाजी के स्वर्णिम शिखर तक पहुंचे समस्तीपुर के अमरजीत, पंजाब के खिलाड़ी को एक अंक से दी मात

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : निशाना सटीक हो और इरादे मजबूत तो गांव की पगडंडियों…

16 घंटे ago