समस्तीपुर : जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 15 जुलाई को प्राप्त निर्देश के आधार पर सरायरंजन प्रखंड के +2 हरिपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय, अख्तियारपुर खुजुरी के प्रभारी प्रधानाध्यापक सत्य नारायण राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
आरोप है कि वे विद्यालय में चल रहे कुशल युवा कार्यक्रम के प्रशिक्षण कार्य में सहयोग नहीं कर रहे थे। साथ ही नामांकन प्रक्रिया में छात्र-छात्राओं से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूली गई। जब इस संबंध में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना तथा कार्यों के प्रति लापरवाही और स्वेच्छाचारिता को देखते हुए सत्य नारायण राय पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना कुमार सत्यम ने बताया कि निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वहन भत्ता दिया जाएगा।
फिलहाल सत्य नारायण राय को मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, खानपुर में पदस्थापित किया गया है। इस मामले की जांच के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता), समस्तीपुर को संचालन पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सरायरंजन को उपस्थापन पदाधिकारी बनाया गया है। प्रधानाध्यापक पर लगे आरोपों को लेकर अलग से आरोप पत्र निर्गत किया जा रहा है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…