Samastipur

ऑटो चालक की घर में खून से लथपथ लाश बरामद, पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया

समस्तीपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियाँ रघुकंठ गांव में शनिवार की सुबह एक युवक का शव उसके घर से ही खून से लत पथ हालत में बरामद किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मृतक की पहचान लगूनियां रघुकंठ निवासी टुनटुन झा के पुत्र सोनू कुमार (30) के रूप में की गयी है, जो ऑटो चलाने का काम करता था। मृतक सोनू के पिता का बताना है कि छह साल पहले अपने बेटे की शादी घटहो थाना क्षेत्र के माधो बिशनपुर में किया था। शादी के बाद से ही बेटे और बहू में विवाद चल रहा था। उस विवाद को लेकर बहु के मायके में पंचायत कर एक बॉन्ड पेपर बनवाकर बहु को गांव लाए थे, जिसके बाद दो बच्चे भी हुए।

वहीं बच्चे को पढ़ाने गांव के ही हरिओम कुमार ट्यूशन देने आया करता था।एक दिन मेरा बेटा सोनू ने मेरी बहू और ट्यूशन शिक्षक को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जिसके बाद से ही विवाद शुरू हुआ। कुछ दिन तक उसका आना-जाना बंद रहा, लेकिन फिर वह मेरे बड़े बेटे के बच्चों को ट्यूशन देने आने लगा। इसके बाद से मेरे बेटी और बहू में विवाद बढ़ गया और शुक्रवार की रात करीब 12 बजे ऑटो चला कर आया तब तक मैं सो गया था। लेकिन सुबह में देखा कि मेरे बेटे के कमरे में खून से लथपथ लाश पड़ी है और बहू कोने में बैठी है। जब पास जाकर देखा तो बेटे के गले पर निशान था।

उन्होंने अपने बहू स्मिता झा पर हत्या करने की आशंका जतायी है। उन्होंने बताया की उनकी बहू ने दो-तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके पुत्र की हत्या कर दी है। इस मामले को लेकर पुलिस ने पिता के बयान पर मृतक के पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक के पिता का बयान :

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

4 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

15 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

15 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago