बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर की एक इमारत में बुधवार दोपहर को भीषण आग लग गई। खगौल रोड पर स्थित जुडियो शोरूम के ऊपर चौथे फ्लोर पर मौजूद सेलम रेस्टोरेंट यह हादसा हुआ। आग की लपटें उठते देख इलाके में दहशत मच गई। सूचना मिलने पर दमकल की लगभग एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग की वजह से इमारत को खासा नुकसान पहुंचा है।
जानकारी के अनुसार अगलगी के समय इमारत में कई लोग मौजूद थे। जिस रेस्टोरेंट में आग लगी, वहां कुछ लोग फंस गए। प्रशासन की ओर से उन्हें निकालने के लिए मौके पर क्रेन बुलाई गई। बताया जा रहा है कि सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग बुझाने के बाद दमकल कर्मियों ने रेस्टोरेंट के अंदर जाकर जांच की।
आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस और प्रशासन की ओर से जांच शुरू कर दी गई है। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, असली वजह जांच के बाद ही पता चल पाएगी। आग लगने की वजह से मेन रोड पर भारी भीड़ जुट गई।
हाल के दिनों में दानापुर में अगलगी की यह दूसरी बड़ी घटना है। बीते 20 जून को तकियापुर पुलिस चौकी के पास शॉर्ट सर्किट से फास्टफूड की दुकान में आग लग गई थी। आग ने आसपास की तीन और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था। इस घटना में चारों दुकानों में 10 लाख से ज्यादा का सामान जलकर राख हो गया था।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…