यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को बिहार दौरे से पहले सियासत चरम पर है। पीएम के मोतिहारी आने से ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने उन्हें 11 साल पुराना एक वादा याद दिलाया है। इसके अलावा उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पीएम अपने भाषण में यह घोषणा नहीं करेंगे कि चुनाव बाद भी नीतीश कुमार ही एनडीए के मुख्यमंत्री होंगे।
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि लगभग 132 महीने पहले नरेंद्र मोदी ने मोतिहारी में चीनी मिल खुलवाकर उसकी चीनी से बनी चाय पीने का वादा किया था। तेजस्वी ने आरोप लगाया
प्रधानमंत्री बनने के साढ़े 11 साल बाद भी मोदी ने अपन यह वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पीएम इस पर प्रायश्चित करेंगे एवं इसका दोषी सम्राट अशोक या चंद्रगुप्त मौर्य को ठहराएंगे।
तेजस्वी ने आगे कहा, “पीएम मोदी बिहार में अनियंत्रित अपराध का दोषी आज से 5 दशक पहले की सरकारों को ठहराएंगे। किसानों को अपराधी बताने वाली बिहार पुलिस को सम्मानित करेंगे। जुमलों की इतनी भारी मूसलाधार बारिश करेंगे कि इंद्र देवता भी शरमा जाएंगे। अन्य राज्यों के चुनावों की तरह जुबान से बिहार को नंबर-1 बनाएंगे। नवंबर तक वो ज्वलंत मुद्दों के बजाय काल्पनिक डरावनी बातें करेंगे। दो दिन से जिले के सब स्कूल बंद करवा कर एंटायर पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई कराएंगे।”
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि बिहार जैसे गरीब राज्य के 100 करोड़ रुपये पीएम की रैली में खर्च हो रहे हैं। चंद घंटे की सभा के बाद प्रधानमंत्री वापस दिल्ली के लिए उड़ जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि मोदी अपने भाषण में जंगलराज, विपक्ष, लालू प्रसाद, आरजेडी, मुसलमान जैसे शब्दों का अधिक इस्तेमाल करेंगे।
वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…
एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…
बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…