Samastipur

शहर के मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में हुआ शिक्षा समागम का आयोजन

समस्तीपुर : मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के सभागार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2025 का सीधा प्रसारण किया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के तत्वावधान में संपन्न हुआ। इसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने भाग लिया। एनईपी 2020 की प्रासंगिकता : विकसित भारत @2047 विषय पर शैक्षिक संगोष्ठी का भी आयोजित की गयी।

वक्ताओं ने शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए इसे भारत के भविष्य निर्माण की आधारशिला बताया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अंजुम वारिस ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा को केवल डिग्री तक सीमित न रखकर कौशल, नवाचार और समावेशिता की दिशा में एक नई सोच दी है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में यह नीति एक मिल का पत्थर साबित होगा। छात्रों ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किये। नीति के तहत मिले नये अवसरों को सराहा।

अंत में प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को शिक्षा के व्यापक दृष्टिकोण से जोड़ते हैं। मौके पर डॉ अशोक कुमार अकेला, डॉ रंजीता कुमारी, रंजना कुमारी, डॉ दीपा गुप्ता, डॉ सेराज अंसारी, शशि कुमार, विकास मिश्रा, फैयाज आलम, स्वाति कुमारी, जुल्फेकार आलम, कामिनी जायसवाल, प्रमोद कुमार, रंजन कुमार, राम शंकर राय, अवधेश कुमार सिंह, मो. नजीर आदि थे।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

3 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

13 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

14 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago