Samastipur

BRB काॅलेज में प्राक प्रशिक्षण केंद्र को मिला नया निदेशक, प्रो. विकास कुमार पटेल ने संभाला पदभार

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज परिसर में संचालित प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र को नया निदेशक मिल गया है। कॉलेज के इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. विकास कुमार पटेल ने नए निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर पूर्व निदेशक डॉ. शशि भूषण कुमार शशि ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। निदेशक पद संभालने के बाद प्रो. पटेल ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की जो पहल की गई है, वह बेहद सराहनीय है। इससे अनेक आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा। प्रो. पटेल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को आत्मानुशासन, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम को सफलता की कुंजी बताते हुए प्रेरित किया। उन्होंने सिलेबस आधारित तैयारी पर विशेष जोर देने की बात कही।

वहीं पूर्व निदेशक डॉ. शशि भूषण कुमार ने अपने संबोधन में समय प्रबंधन और धैर्य को प्रतियोगिता की तैयारी के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। वहीं, केंद्र की नोडल पदाधिकारी डॉली कुमारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “पढ़ें उतना जिससे एग्जाम क्रैक हो, माइंड नहीं”, जैसे स्लोगनों को अपनाकर पढ़ाई में संतुलन और फोकस बनाए रखना जरूरी है।

उन्होंने पाठ्यक्रम केंद्रित अध्ययन पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण केंद्र के कर्मचारी राहुल रमण और लिपिक सह भंडारपाल सुनील कुमार ठाकुर ने निदेशक और नोडल पदाधिकारी के मार्गदर्शन में केंद्र के संचालन का संकल्प लेते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर छात्र-छात्राओं में कोमल कुमारी, स्वास्तिक कुमारी, सोनी कुमारी, अर्चना कुमारी, अदिति स्वरूप, अंबिका कुमारी, रोहित कुमार, ऋतिक कुमार शर्मा और नेहा कुमारी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

1 घंटा ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

7 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

10 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

10 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

10 घंटे ago