समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रतवारा गांव के पास 3 दिन पहले सोना-चांदी का दुकान बंद कर लौट रहे दुकानदार देव सोनी से लूट की वारदात हुई थी। पुलिस ने शनिवार को मामले में 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान कल्याणपुर थाने के रतवारा गांव के मो. जफर इमाम के पुत्र मो. आरजू इमाम, मो. मोकीद के पुत्र मो. अकबर अली और वारिसनगर थाने के रहुआ गांव निवासी मुखदेव पासवान के पुत्र लखिंद्र पासवान के रूप में की गई है। बदमाशों के पास से लूटा गया मोबाइल के अलावा 2 पुराने चांदी की पायल भी बरामद की गई है।
सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि 22 जुलाई की शाम बदमाशों ने हथियार के बल पर वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था। उन्होंने कहा कि तकनीकी और मानवीय असूचना के आधार पर पहले मो. आरजू को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद आरजू की निशानदेही पर अन्य दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
देव ज्लेवर्स नामक दुकानदार जो मनियापुर वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वह रतवारा गांव में अपनी सोना-चांदी की दुकान चलाते हैं। 22 जुलाई की शाम दुकान बंद कर अपने साला दरभंगा गांव निवासी लक्ष्मण कुमार के साथ बाइक से घर मनियारपुर लौट रहे थे। इसी दौरान 2 बाइक पर सवार बदमाशों ने इलमासनगर गांव के पास हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…