Samastipur

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित परिवार का कलेक्ट्रेट के बाहर आमरण अनशन शुरू

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर सोमवार को एक पीड़ित परिवार मारपीट और सामान क्षतिग्रस्त करने के मामले के आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस द्वारा टालमटोल करने का आरोप लगा आमरण अनशन शुरू किया। पीड़ित दीनबंधु प्रसाद ने पुलिस प्रशासन पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि काशीपुर निवासी महिला मधु कुमारी बीते 16 जून को 20-25 लोगों के साथ लाठी-डंडे और हथियार से उनके जेनरेटर सप्लाई वाले जगह पर हमला कर दिया।

इसमें उनके स्टाफ और पत्नी घायल हो गए व जेनेरेटर, बाइक, कूलर समेत संपत्ति भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी खुलेआम धमकी दे रहे हैं जिससे पूरा परिवार डरा हुआ है। उन्होंने सुरक्षा, मुआवजा और गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन शुरू किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

10 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

12 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

12 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

16 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

16 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

19 घंटे ago