Samastipur

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत; एंबुलेंस से शव लेकर आ रहे थे समस्तीपुर, पिकअप से हुई टक्कर 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी लोग एक डेडबॉडी लेकर लखनऊ से समस्तीपुर आ रहे थे। उनकी एंबुलेंस सड़क पर खड़ी एक पिकअप से टकरा गई। इस हादसे में एंबुलेंस सवार पांचों लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना अमेठी के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुई है।

मृतकों में समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर के अशोक शर्मा के पुत्र राजकुमार शर्मा उर्फ सतीश शर्मा व बलराम शर्मा के पुत्र रवि शर्मा, हथौड़ी थाना क्षेत्र के रवि टोला के स्व. राम प्रसाद शर्मा के पुत्र फुलो शर्मा शामिल है। इसके अलावे वारिसनगर थाना क्षेत्र के पुरनाही गांव के योगेश्वर राय के पुत्र शंभू राय गंभीर रूप जख्मी बताये गये है। इसके अलावे एंबुलेंस के चालक और उपचालक की भी मौत हुई है।

जानकारी के मुताबिक, एंबुलेंस से शव लेकर यह लोग लखनऊ से समस्तीपुर आ रहे थे। शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के 59 किमी प्वाइंट के आसपास उनकी गाड़ी एंबुलेंस से टकरा गई। इस दौरान पिकअप ड्राइवर को भी हल्की चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने मृतकों के शव की पहचान की गई है। इनके परिजनों को भी जानकारी दी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार ये लोग लखनऊ के एक निजी अस्पताल से परिजन का शव लेकर एम्बुलेंस से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से एम्बुलेंस की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

2 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

3 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

3 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

12 घंटे ago