National

फिर विवादों में तेज प्रताप, काशी में इस काम पर सख्त हुआ विश्वनाथ मंदिर प्रशासन; जांच का आदेश

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे और खुद बिहार के मंत्री रहे तेज प्रताप यादव एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। यह विवाद उनके द्वारा काशी विश्वनाथ धाम के प्रतिबंधित क्षेत्र में रील बनाने को लेकर खड़ा हुआ है। तेजप्रताप शुक्रवार को यहां पहुंचे थे और दर्शन के बाद उन्होंने धाम परिसर में रील बनाई थी। विवाद बढ़ने के बाद विश्वनाथ धाम के सीईओ ने इसकी जांच का आदेश दे दिया है।

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप शुक्रवार को अचानक धाम पहुंचे थे। उन्होंने दर्शन-पूजन के दौरान बनाया वीडियो सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर अपने अकाउंट में अपलोड किया था। करीब 52 सेकंड के इस वीडियो में उनके करीब पुलिस और सीआरपीएफ के जवान भी दिख रहे हैं। इसमें तेजप्रताप को गर्भगृह के सामने खड़े होकर मंदिर के शिखर को प्रणाम करते देखा जा सकता है।

वीडियो वायरल होने के बाद सीईओ विश्वभूषण ने इसका संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिये। उन्होंने शनिवार को बताया कि काशी विश्वनाथ धाम के रेड जोन में बनाए गए वीडियो का विषय संज्ञान में आया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पवित्रता और व्यवस्था बनाए रखना मंदिर प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा संबंधी उत्तरदायित्व का निर्वहन मंदिर प्रशासन सीआरपीएफ एवं पुलिस विभाग के सहयोग से करता है। इसलिए मंदिर प्रशासन ने सीआरपीएफ औऱ पुलिस से जांच की अपेक्षा की है। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि भविष्य में मंदिर परिसर में निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन हो। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई के लिए सम्बंधित विभाग में संस्तुति की जाएगी।

बढ़ सकती हैं मुश्किलें

तेज प्रताप यादव को हाल ही में लालू प्रसाद यादव ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह और अन्य प्रतिबंधित क्षेत्रों में वीडियो बनाना नियमों के खिलाफ है। मंदिर परिसर जैसे संवेदनशील धार्मिक स्थल पर नियमों का उल्लंघन कर रील बनाना उनकी मुश्किलें बढ़ा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago