समस्तीपुर : लीगल ऐड लॉ फर्म के संस्थापक व अधिवक्ता मो. जकी आलम और फर्म के उपाध्यक्ष के संयुक्त प्रयास से तिहाड़ जेल, नई दिल्ली में वर्ष 2019 से निरंतर कारावास भुगत रहे आरोपी मनोज कुमार को समस्तीपुर जिले के दो लंबित वादों में नियमित जमानत मिल गई है। उक्त मामला एक कंपनी द्वारा किए गए धोखाधड़ी से जुड़ा है। मनोज कुमार उस कंपनी के डायरेक्टर बताए गए है। वे पूर्व में दस विभिन्न आपराधिक थाना कांडों में अभियुक्त रह चुका है और वर्ष 2019 से तिहाड़ जेल में निरुद्ध था।
दिनांक 25 मई 2025 को उसे समस्तीपुर की अदालत में पेश किया गया था, जहां लीगल ऐड लॉ फर्म की ओर से की गई कानूनी पैरवी के फलस्वरूप सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय समस्तीपुर के न्यायालय से उसे नियमित जमानत मिल गई। यह सफलता अधिवक्ता मो. जकी आलम और उनकी टीम की सशक्त विधिक प्रस्तुति और सतत प्रयास का परिणाम है, जिससे यह दर्शाया गया कि न्यायालय में प्रभावी पैरवी से न्याय की राह प्रशस्त की जा सकती है।
https://www.instagram.com/thezakialam?igsh=d2xjMTAxOHBmdW91
https://www.instagram.com/legalaidlawfirm?igsh=MW1wZ2Q5b2t5ZXpqMw==
https://youtube.com/@legalaidlawfirm?si=1tVtbQjd4g4LqOLg
https://www.facebook.com/LegalAidLawFirm?mibextid=rS40aB7S9Ucbxw6v
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…