Bihar

बिहार में बनना चाहिए जीजा, जमाई और मेहरारू आयोग, तेजस्वी यादव का फिर से नीतीश सरकार पर तंज

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार बिहार सरकार की ओर से गठित आयोगों में नेताओं के रिश्तेदारों की नियुक्ति को लेकर हमला बोल् रहे हैं। मंगलवार को पटना में तेजस्वी ने एक बार फिर से तंज कसते हुए बिहार में जीजा आयोग, जमाई आयोग बनाने के साथ-साथ मेहरारू आयोग बनाने की भी मांग कर दी है।

इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार के करीबी नेताओं को भूंजा पार्टी वाले कहकर संबोधित किया और उनपर हमले किए। तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में बेरोजगारी है, महंगाई है, गरीबी है इसकी चिंता तो सरकार को नहीं है। देश के प्रधानमंत्री सिर्फ लोगों को राशन बांटकर ही खुश हो रहे हैं। शिक्षा, रोजगार, नौकरी इन सब मुद्दों पर भी बात करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी परिवारवाद की बात करते हैं, यहां बिहार में आकर देखें कि क्या हो रहा है। स्पेशल अरेजमेंट कर आयोग बनाए जा रहे हैं।

तेजस्वी ने कहा कि अब तो बिहार में जमाई आयोग भी बना देना चाहिए। साथ में जीजा आयोग भी बना देना चाहिए। जीजा आयोग में चिराग पासवान के जीजा, संतोष मांझी के जीजा को जगह मिली है। एक सांसद के पति को भी आयोग में जगह दी गई है। सरकार को मेहरारू आयोग का भी गठन कर देना चाहिए।

बिहार के अधिकारी लोग अपनी पत्नियों को एडजस्ट करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार आते हैं तो सिर्फ हमलोगों को गाली देकर चले जाते हैं, ये सब तो उनको दिखता ही नहीं है। उनके गठबंधन में क्या हो रहे है, इसपर चूं तक नहीं निकलती है।

हम तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जानना चाहते हैं कि आयोगों में कितने लोग आरएसएस कोटा से आए हैं। अपने किसी और कोटा से, बेटी किसी और कोटा से और दामाद किसी और कोटा से सेट हो गए हैं। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में जल्द से जल्द जमाई आयोग, जीजा आयोग का गठन किया जाए।


मुख्यमंत्री तो अचेत अवस्था में चले गए हैं। उनकी इस व्यवस्था में जो भूंजा पार्टी के लोग हैं उनको तो इस्वरीय सुख मिल रहा है। भूंजा पार्टी वाले लोग मुख्यमंत्री की इस हालत को देखकर खूब खुश हैं। जो मन में आ रहे हैं वह कर रहे हैं, बिहार को लुटने का काम किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

3 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

4 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

7 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

7 घंटे ago