Samastipur

विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा साइकिल रैली एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आज समस्तीपुर के पटेल मैदान में श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य साइकिल रैली एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने की। डॉ. सिंह ने कहा कि आज का दिन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आत्ममंथन का क्षण है। हम जिस धरती पर जीते हैं, वह हमारी मां के समान है और आज यह मां घायल है प्रदूषण, वृक्षों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से।

उन्होंने कहा जब तक हम इस प्रकृति को अपना नहीं समझेंगे, तब तक इसमें सुधार की कोई उम्मीद नहीं है। आज जब हमने बच्चों के हाथों में पौधे दिए, तो मुझे लगा जैसे हमने आने वाले कल को संवारने की एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण शुरुआत की है। उन्होंने यह भी कहा कि साइकिल रैली का उद्देश्य केवल पैडल चलाना नहीं, बल्कि एक बदलाव की ओर कदम है। अगर एक बच्चा भी आज के इस कार्यक्रम से प्रेरित होकर एक पौधा लगाता है या एक दिन के लिए भी साइकिल से स्कूल जाता है, तो यही हमारी सबसे बड़ी सफलता होगी। मैं चाहता हूं कि आने वाली पीढ़ियां जब इस धरती पर कदम रखें, तो उन्हें वह स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और हरियाली मिले जिसकी कल्पना हमारे पुरखों ने की थी। यह सिर्फ एक दिन का संकल्प नहीं, बल्कि जीवन भर की जिम्मेदारी है। आइए, हम सब मिलकर इस धरती को फिर से सांस लेने लायक बनाएं।

साइकिल रैली पटेल मैदान से प्रारंभ होकर गोलंबर, समस्तीपुर समाहरणालय, ओवरब्रिज होते हुए पुनः पटेल मैदान में समाप्त हुई। रैली के दौरान बच्चों और युवाओं ने पर्यावरण से संबंधित नारों और स्लोगनों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली का माहौल उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक रहा। इस कार्यक्रम में समस्तीपुर के कई शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की भागीदारी रही।

कार्यक्रम में संजय कुमार सिंह, सीपी सिंह, यूनिक साइंस कोचिंग, बब्लू रावत (रावटियन इंस्टीट्यूट), सक्सेस सर्च कोचिंग सेंटर बहदुरा चौक के संस्थापक पप्पू कुमार और अंकित कुमार, भारतीय स्वर्ण मोर्चा के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, मेयर प्रतिनिधि भूपेश्वर राम, राजन सिंह (प्राचार्य, एमएस केजी कॉलेज, समस्तीपुर), विजय महतो, जिला परिषद सदस्य सत्यप्रकाश कुशवाहा, अमित कुमार बब्लू तथा डॉ. संजीव कुमार (ललिता क्लिनिक, ताजपुर) की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को पौधे वितरित किए गए और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

4 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

8 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

10 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

10 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

10 घंटे ago