समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीके तरुण ने इस वर्ष की थीम बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन के बारे में बताते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के अनुसार हर दिन दुनिया के महासागरों, नदियों और झीलों में 2000 ट्रकों के बराबर प्लास्टिक फेंका जाता है। इससे हमारा संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र बुरी तरह से प्रभावित होता है।
हम खाद्य एवं पेय पदार्थों के साथ-साथ कई बार प्लास्टिक के सूक्ष्म कणों को भी अपने शरीर में प्रवेश करने का अवसर दे देते हैं। हमें अपने वर्तमान एवं भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सिंगल यूज़ प्लास्टिक को “ना” कहना ही होगा।
सविता ने मेडिटेशन के द्वारा प्रकृति के पांचों तत्वों को पवित्रता और शांति के प्रकम्पन्न फैलाने की विधि सिखायी एवं अभ्यास कराया। उद्योगपति उमाशंकर गुप्ता, व्यवसायी सतीश चांदना ने आज के दिन पौधा रोपण का महत्व बताते हुए सभी को पौधे वितरित किये। कृष्ण ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस अवसर पर सभी से संकल्प कराया गया कि हम आज के दिन एक पौधा लगाकर उसका संवर्धन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश माटा, गोपाल कृष्ण दुआ, ओम प्रकाश, राजकुमार, वरुण, राकेश, विजय, उमाशंकर, संजीव आदि उपस्थित थे।
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…
फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…
समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…
समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…