Bihar

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की सुविधा एक अप्रैल से नहीं मिल सकेगी। इसके साथ ही निबंधन से संबंधित जमीन के मालिकाना हक की जानकारी पाने के लिए भी आवेदकों को अभी और इंतजार करना होगा। मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने अप्रैल से शुरू हो गए नए वित्तीय वर्ष 2026-27 में आम जनता को निबंधन से जुड़ी दो बड़ी सुविधाएं देने की घोषणा की गई थी मगर तकनीकी कारणों से फिलहाल एक अप्रैल से इसे लागू नहीं किया जा सकेगा।

विभाग ने फरवरी माह में सभी जिला अवर निबंधक एवं अवर निबंधकों को पत्र लिख कर एक अप्रैल से वरिष्ठ नागरिकों को घर बैठे निबंधन की सुविधा दिए जाने को लेकर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसके लिए आवेदकों से 400 रुपये का शुल्क भी तय की गई है। ई-निबंधन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन के बाद निबंधन पदाधिकारी बुजुर्ग के घर जाकर निबंधन का काम करेंगे। इसे लागू करने के लिए निबंधन कार्यालयों को मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट (एमआरयू) दिया जाना है।

प्रत्येक यूनिट में वाहन सहित लिपिक, एक कंप्यूटर ऑपरेटर, लैपटॉप, बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट मशीन और इंटरनेट की सुविधा रहेगी। इस दिशा में काम जारी है। वहीं, जमीन की अपडेट जानकारी दस दिनों में देने की सुविधा पर भी काम जारी है। इस सुविधा के लिए क्रेता या विक्रेता को ई-निबंधन पोर्टल पर अपना अकाउंट बनाकर लॉग-इन करना होगा। इसके साथ आवेदक को जमीन से जुड़ी 13 तरह की जानकारी देनी होगी, जिसके बाद दस दिनों के अंदर सीओ जमीन की जानकारी आवेदक के लॉग-इन के साथ एसएमएस पर भी देंगे। विभाग ने व्यवस्था लागू करने के लिए सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखा था।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

10 मिनट ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

58 मिनट ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

1 घंटा ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

3 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

3 घंटे ago