Samastipur

समस्तीपुर जिले के इस पंचायत में पूर्व मुखिया पर लगे आरोपों की हुई जांच, योजनाओं में त्रुटि एवं अनियमितता की मिली थी शिकायत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/वारिसनगर : रोहुआ पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया पर उनके कार्यकाल में सरकारी योजनाओं में वित्तीय अनियमितता एवं कई त्रुटियों की जांच मंगलवार को प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ऋषिकेश कुमार ने की। इस संदर्भ में बीपीआरओ श्री कुमार ने बताया कि जिला पंचायती राज पदाधिकारी के आदेश पर पंचायत के तत्कालीन मुखिया पर वित्तीय वर्ष 2001-06 एवं वर्ष 2016-21 में पंचायती राज विभाग के योजनाओं में त्रुटि एवं अनियमितता की शिकायत पर जांच की गई है। फाइलों के अवलोकन के दौरान फाइलों में त्रुटि एवं वित्तीय अनियमितता पायी गई है।

बताया गया है कि मुखिया द्वारा निजी वेंडर पर सभी योजनाओं का भुगतान सामने आया है। इन्होंने बताया कि कुल 72 फाइलों की जांच की गई है। सभी फाइलों की जांच रिपोर्ट जिला पंचायती राज पदाधिकारी को भेजी जा रही है।

बताते चलें कि उक्त पंचायत के वर्तमान मुखिया अरमान कुमार उर्फ अरमान पांडेय ने पूर्व मुखिया चंद्रभूषण ठाकुर के खिलाफ सीपी ग्राम पोर्टल पर ऑनलाइन परिवाद संख्या एमओपीआरजे/ ई/ 2025/ 0004117 दायर कर उनके कार्यकाल वर्ष 2001 से 2006 एवं वर्ष 2016 से 2021 में पंचायती राज के विभिन्न योजनाओं में वित्तीय अनियमितता, त्रुटि एवं खुद के वेंडर पर राशि भुगतान करने का आरोप लगाया था। जहां डीपीआरओ ने इसका संज्ञान लेते हुए बीबीआरओ को जांच कर जांच प्रतिवेदन देने का आदेश दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

8 मिनट ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

14 मिनट ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

49 मिनट ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

4 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

8 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

9 घंटे ago