Samastipur

समस्तीपुर SP ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, आंशिक कमियों को तत्काल दुरुस्त करने का दिया निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने मंगलवार को जिला पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। एसपी ने पुलिस लाइन स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) कार्यालय, अनि प्रथम एवं द्वितीय कार्यालय, दिवा शाखा, सेवा पुस्तिका शाखा, परिवहन शाखा, उपस्कर शाखा तथा कोत शाखा का भी गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने सभी शाखाओं में संचालित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए।

पुलिस लाइन में कर्मचारियों के मेस में भोजन की गुणवत्ता, आवासीय बैरक, शौचालय आदि का भ्रमण कर साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया। इसके बाद एसपी द्वारा अर्दली रूम में रजिस्टर चेक किये गये एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। वहीं आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों को गहनता से चेक किया गया।

इस दौरान संबंधित कर्मी को अभिलेखों के देख-रेख एवं कुशल संचालन के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मियों से अपने कर्तव्यों का सही प्रकार से निर्वहन करने का निर्देश दिया। निरीक्षण दौरान एसपी ने पायी गई आंशिक कमियों को तत्काल दुरुस्त कर उनको पूर्ण किये जाने के बावत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सुनील कुमार सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

6 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

15 घंटे ago