Samastipur

समस्तीपुर: भतीजे ने 100 रुपए के लिए चाचा को पीट-पीटकर मार डाला, नशा करने के लिए मांगे थे पैसे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : एक भतीजे ने अपने चाचा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार चाचा अपने भतीजे के पास घर से 500 मीटर दूर नशे की हालत में पहुंचा था। वो नशा करने के लिए उससे 100 रुपए मांग रहा था। इसके अलावा भतीजे को गाली भी दी। जिसके बाद भतीजे ने डंडे से पीट-पीटकर अपने चाचा की हत्या कर दी। मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती शेख टोला निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद जाकिर रहमान के रूप में हुई है। मामला शनिवार रात 8 बजे का है। लोकल स्तर पर इलाज चल रहा था। स्थिति गंभीर होने पर सोमवार को सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसी दौरान जाकिर की मौत हो गई।

दरअसल, आरोपी इमरान (22 वर्ष) अपने दोस्त के साथ बात कर रहा था। इसी दौरान चाचा उसके पास पहुंचा। चाचा ने गाली दी तो विवाद बढ़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही उजियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, दूसरी तरफ इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि जाकिर की मौत के बाद परिजन ने आरोपी इमरान की पिटाई की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी इमरान को सदर अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक जाकिर के 2 बच्चे हैं। जाकिर घर पर ही खेतीबाड़ी का काम करते थे। मृतक की बहन निशा नाज खातून ने कहा कि अब उनकी पत्नी और 2 छोटे-छोटे बच्चे कैसे रहेंगे। आरोपी को फांसी की सजा दी जाए।

Avinash Roy

Recent Posts

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

4 घंटे ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

6 घंटे ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

7 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

10 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

12 घंटे ago