समस्तीपुर : जिले में चुस्त पुलिसिंग की कवायद को लेकर एसपी अशोक मिश्रा लगातार प्रयास कर है। छोटी-बड़ी सभी घटनाओं में वह खुद ही घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रहे हैं व अनुसंधानकर्ता को जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के सभी थानों में चौकीदारों का परेड कराया जा रहा है। रविवार को भी एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना में चौकीदारों का परेड कराया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र के सभी चौकीदारों को थाना में बुलाया गया।
थानाध्यक्षों ने सभी चौकीदारों से उनके क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री तथा आसामाजिक तत्वों के गतिविधि के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। थानाध्यक्षों ने चौकीदारों को निर्देश दिया कि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखें। शराब के धंधेबाजों पर भी पैनी नजर रखें। इनके खिलाफ सूचना दें ताकि समय रहते पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा सके। किसी भी सूरत में गैर कानूनी लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
परेड के दौरान चौकीदारों को अनुशासन, सजगता और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया गया। यहां बता दे कि क्राइम कंट्रोल करने में चौकीदारों की अहम भूमिका होती है। उनके उपर माइक्रो लेवल पर सूचना संग्रह करने के साथ हीं पुलिस तक ससमय सूचना पहुंचाने की अहम जवाबदेही होती है।
एसपी के द्वारा सभी चौकीदारों को निर्देश दिया हुआ है कि अगर कहीं भी कोई भी सूचना उन्हें मिलती है तो वे अपने थानेदार के अलावा सीधे उन्हें भी बता सकते हैं ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित किया जा सके। आपको बता दें कि जिले में विधि व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से जिले में लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…
समस्तीपुर : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…
संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…