Samastipur

समस्तीपुर : तेज बारिश में दो मंजिला मकान की सीढ़ी गिरने से पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर, DMCH रेफर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के ठाकुर टोला वार्ड संख्या-2 में मंगलवार को तेज बारिश के दौरान एक दो मंजिला मकान की सीढ़ी अचानक गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए दरभंगा जिला के बहेरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहेरी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया।

घायलों की पहचान उमेश ठाकुर की पुत्री बबीता कुमारी, ललित ठाकुर की पुत्री भारती कुमारी, कपिल ठाकुर की पुत्री शबनम कुमारी, रणवीर ठाकुर की पुत्री नेहा कुमारी और रणवीर ठाकुर के पुत्र सुमित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय सभी लोग बारिश को देखते हुए घर के अंदर सीधी होकर जा रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश और संभवतः निर्माण की कमजोरी के कारण सीढ़ी भरभराकर गिर पड़ी, जिससे ये लोग उसकी चपेट में आ गए।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार घायलों में बबीता कुमारी और भारती कुमारी की स्थिति विशेष रूप से गंभीर बताई जा रही है। वहीं, अन्य तीन घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहेरी में जारी है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मकान पुराना था और संभवतः लंबे समय से रख-रखाव नहीं होने के कारण सीढ़ी कमजोर हो चुकी थी। तेज बारिश ने हादसे की स्थिति और गंभीर बना दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और मकान की मरम्मत में सहयोग देने की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

4 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

4 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

7 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

8 घंटे ago