समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के सिंघिया खुर्द पंचायत के छोरी घाट व मंगल पेठिया के बीच रविवार को टोटो की टक्कर से एक बाइक सवार होटल संचालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान बाजितपुर पंचायत के माधोपुर वार्ड संख्या-9 के रहने वाले अशर्फी राय के पुत्र अंटू राय (42) के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि अंटू अपनी बाइक से होटल के लिए चूड़ा लाने इमली चौक जा रहा था। तभी छोटी घाट व मंगल पेठिया के बीच विपरीत दिशा से आ रही टोटो चालक ने टक्कर मार दिया। इस टक्कर में मौके पर ही होटल संचालक की मौत हो गई। इधर घटना की सूचना पर कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…
समस्तीपुर : कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान…
बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…