समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के गोनवारा गांव में दाह-संस्कार में गये बुजुर्ग की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में दर्जनों लोग बाल-बाल बच गये। मृतक की पहचान गोनवारा गांव निवासी जागेश्वर सदा के पुत्र रामानंद सदा (67 वर्ष) के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रामानंद सदा गांव के सरयुग सदा की मृत्यु होने पर उसके अंतिम संस्कार में गया था।
इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। लोग बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे चले गये। वहीं रामानंद दूसरे पेड़ के नीचे अकेला ही बैठा था। अचानक वज्रपात हुआ। जिसकी चपेट में आने से रामानंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष राजकिशोर राम मौके पर पहुंचे। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…