Samastipur

समस्तीपुर के सरकारी स्कूलों को मिलना शुरू हो गया टैब, मुख्यालय से होगी ऑनलाइन निगरानी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग द्वारा सभी सरकारी विद्यालयों को टैबलेट उपलब्ध कराए जाने का कार्य जिले में प्रारंभ हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डीपीओ एसएसए मानवेन्द्र कुमार राय ने समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ, मध्य विद्यालय जितवारपुर एवं मध्य विद्यालय मोरदीवा के प्रधानाध्यापकों को टैबलेट प्रदान किया।

डीपीओ ने बताया कि जिले के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों को 2-2 जबकि माध्यमिक विद्यालयों को छात्र संख्या के अनुसार 2 या 3 टैबलेट प्रति विद्यालय आपूर्ति की जानी है। इसके लिए राज्य स्तर से तीन एजेंसियों को आपूर्ति के लिए अधिकृत किया गया है। एजेंसी द्वारा जिले को टैब की आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई है।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के स्तर से इसका शत प्रतिशत वितरण जल्द ही सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं एक शिक्षक को टैबलेट के संचालन के लिए प्रशिक्षित किए जाने की भी योजना है। ई -शिक्षा कोष के माध्यम से वर्ग शिक्षक कक्षा में बैठे एक साथ यानी सामूहिक रूप से 30 से 40 बच्चों की हाजिरी बनाएंगे। बच्चों की हाजिरी तीन बार बनेगी।

पहली बार जब बच्चे स्कूल आएंगे, दूसरी बार जब बच्चे मध्याह्न भोजन करेंगे और तीसरी बार स्कूल में छुट्टी से पहले हाजिरी बनेगी। टैबलेट के जरिए अब स्कूलों की पढ़ाई, उपस्थिति, देखभाल और संधारण का पूरा विवरण डिजिटल रूप से दर्ज होगा. इससे विभाग सीधे निगरानी करेगा। अब तक कई स्कूलों में बच्चों की संख्या कम रही है। पढ़ाई का माहौल भी कमजोर रहा है। कई शिक्षक स्कूल की बजाय प्रखंड और जिला मुख्यालयों में समय बिताते रहे हैं। अब टैबलेट से सजी यह व्यवस्था स्कूलों की असली तस्वीर सामने लाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

5 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

6 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

7 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिला नियोजनालय द्वारा 6 से 14 मार्च तक लगाया जा रहा है प्रखंडवार जॉब कैंप, यहां पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा 6…

9 घंटे ago