समस्तीपुर : सनातन रक्तदान समूह के तत्वाधान में शहर के बीएड कॉलेज के पास स्थित शिवपार्वती हनुमान मंदिर प्रांगण में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। बता दें कि सनातन रक्तदान समूह द्वारा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर रक्तदान शिविर लगाया जाता है जिससे निरंतर नए नए रक्तवीर पूरे उत्साह के साथ जुड़ते हैं और रक्तदान करते हैं।
पुराने समय के मिथकों को तोड़कर आज के युवा रक्तदान की मुहिम से जुड़कर समस्तीपुर के रक्त केंद्र को भरने का कार्य रहे हैं ताकि सभी ग्रुप का रक्त आपात स्थिति में मरीजों को आसानी से उपलब्ध हो सकें साथ ही साथ संस्था द्वारा ऐसी मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है जो गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं या ऐसे लोग जिनके परिवार में कोई रक्त देने वाला नहीं होता है ।
रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालों में डॉ. विशाल बनमाली, कन्हैया सिंह साकेत, ऋचा रानी, राजीव, हरीश कुमार, आशुतोष सिंह, अजय राय, दिलीप कुमार झा, सुमित झा, डॉ. विनय कुमार, अतुल आनंद, मनीष कुमार झा, जानकी रमण पांडे, अमित कुमार रजक, मधुप कुमार संतोष, भवेश कुमार झा, आदित्य राज, प्रणव प्रभाकर, आकाश राज, इंद्र कुमार झा मिठ्ठू सिंह, संतोष कुमार, आनन्द मोहन, मनोज कुमार, दीपक कुमार पंडित, रिशु कुमार, उपेन्द्र शर्मा, सत्यम कुमार, राजकुमार कश्यप, कुमार गौरव, भारत भूषण, सचिन कुमार शर्मा, अमरजीत कुमार गुप्ता के साथ सनातन रक्तदान समूह के सचिव संजीव रंजन सहित 39 रक्तवीरो ने रक्तदान किया। शिविर को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष बादल सिंह, शिविर प्रभारी दीपक सिंह चौहान, नितेश ठाकुर, प्रशांत कुमार, शिवराम आदि लोग तत्पर रहे। वहीं रक्त संग्रहण रेड क्रॉस सोसायटी समस्तीपुर की टीम ने किया।
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए NDA की तरफ से 3…
बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…