समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल के चार पार्सल कार्यालयों में स्कैनर मशीन लगाने की कवायद शुरू हो गयी है। प्रथम चरण में रेल मंडल के समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा व रक्सौल रेल पार्सल कार्यालय में स्कैनर मशीन लगाया जायेगा। इसके लिये रेलवे ने निविदा भी निकाला है। बताते चलें कि फिलहाल रेल मंडल के किसी भी पार्सल कार्यालय में स्कैनर मशीन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। यह सुविधा बहाल होते ही पार्सल की व्यवस्था पूरी तरह से व्यवस्थित व सुरक्षित हो जाएगी।
ज्ञात हो कि स्कैनर मशीन लगाने के लिए रेल मंडल में पूर्व में भी ई- ऑक्शन निकाले गये थे पर नतीजा शून्य ही रहा। अब फिर से मंडल रेल प्रबंधक वाणिज्य ने ई. ऑक्शन निकाल कर चार स्टेशन के पार्सल कार्यालय में स्कैनर मशीन लगाने की पहल की है। स्कैनर मशीन लग जाने से ट्रेन से आने जाने वाले पार्सल की सुरक्षा तो पुख्ता होगी ही वहीं पार्सल की जांच मशीन से होने पर संदिग्ध वस्तु जैसे ज्वलनशील या विस्फोटक सामग्री की भी पहचान आसानी से हो जायेगी।
ज्ञात हो कि कुछ वर्ष पहले दरभंगा में पार्सल में रखकर विस्फोटक पदार्थ भेजने के दौरान विस्फोट हो गया था। मशीन लगते ही इन घटनाओं पर अंकुश लगेगा एवं कार्यों में पारदर्शिता आएगी। उधर, सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने कहा कि फिलहाल मंडल के चार स्टेशन स्थित पार्सल कार्यालय में स्कैनर मशीन लगाने के लिए फिर से ई-ऑक्शन आमंत्रित किया गया है। रेलवे प्रयासरत है कि ई ऑक्शन में बिडर व कंपनी भाग ले और पार्सल कार्यालयों में स्कैनर मशीन से जांच की सुविधा जल्द से जल्द बहाल हो जाय। वहीं स्कैनर मशीन पर रेल सुरक्षा बल की प्रतिनियुक्ति के लिए आरपीएफ को भी लिखा गया है।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 75…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ले में डीआरएम चौक के पास स्थित काली…
समस्तीपुर : कहा जाता है कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी मंजिल दूर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…